Article 370: मोदी सरकार पर जमकर बरसी उर्मिला मातोंडकर

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनी उर्मिला मातोंडकर ने केंद्र सरकार को जम्मू कश्मीर के हालातों को लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उनका कहना…

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनी उर्मिला मातोंडकर ने केंद्र सरकार को जम्मू कश्मीर के हालातों को लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उनका कहना है कि, जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 अमानवीय तरीके से हटाया गया है। धारा के हटाए जाने के बाद से जम्मू और कश्मीर में कम्युनिकेशन ब्लैकआउट हुआ है। इसके चलते कई लोग अपने घरवालों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

matondkar

उर्मिला ने आगे कहा कि, प्रदेश में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं बंद होने से पिछले 22 दिनों से वे अपने ससुरालवालों से बात नहीं कर पाईं हैं। दरअसल, एक्ट्रेस के हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर कश्मीर बेस्ड मॉडल और बिजनेसमैन हैं, जो मुंबई में रहते हैं। जबकि मीर के पेरेंट्स जम्मू-कश्मीर में ही रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *