ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। पाबंदियों को खत्म किया जा रहा है। वहीं दुकानें और स्कूल खुलने भी शुरू हो गए हैं। सरकारी कार्यालय भी धीरे-धीरे खुलना शुरू हो गए हैं। अब खबर सामने आ रही है कि, हिरासत में रखे गए सियासी चेहरों को धीरे-धीरे रिहा करने के लिए सरकार योजना बना रही है।
जैसे जैसे राज्य में स्थितियां बेहतर होती जाएंगी स्थानीय प्रशासन नेताओं की रिहाई पर काम करना शुरू कर देगा। मिली जानकारी के अऩुसार, इन नेताओं की रिहाई स्थानीय प्रशासन के मूल्यांकन के आधार चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। इंटरनेट की बहाली अभी नहीं होगी, इसमें थोड़ा और समय लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तानी तत्व प्रोपेगेंडा फैलाने और लोगों को उकसाने में इसका इस्तेमाल करते रहे हैं।

