युवक ने महिला टोलकर्मी से की मारपीट, टोल न देने को लेकर हुआ विवाद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश से लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार की कई खबरे सामने आ रही है, ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम से सामने आया है, जहां खेड़की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश से लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार की कई खबरे सामने आ रही है, ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम से सामने आया है, जहां खेड़की दौला टोल प्लाजा पर एक कार सवार ने महिला टोलकर्मी के साथ मारपीट की। दोनों के बीच टोल मांगने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद तैश में आकर युवक ने महिला पर हाथ उठा दिया।

ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, टोल अधिकारियों ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज और पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की भी बात कही गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *