कांग्रेस की इस वरिष्ठ नेता ने थामा भाजपा का दामन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बीजेपी को विधानसभा चुनाव आते- आते लगातार मजबूती मिल रही है, दूसरी पार्टियों से नेता भाजपा में शामिल होते जा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बीजेपी को विधानसभा चुनाव आते- आते लगातार मजबूती मिल रही है, दूसरी पार्टियों से नेता भाजपा में शामिल होते जा रहे हैं।

कांग्रेस को भी अब एक और करारा झटका लगा है। कांग्रेस की सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रही बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर ने भाजपा में अपनी आस्था दिखाते हुए कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है।

शारदा राठौर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा का हाथ थामा है। उन्हें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बाराला ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई है। इस मौके पर शारदा राठौर ने कहा कि उन्होंने ये फैसला बीजेपी की नीतियों और कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर लिया है, जिससे वे बेहद खुद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *