ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खेल दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने गुरूवार सुबह राजधानी दिल्ली में ‘फिट इंडिया अभियान’ की शुरुआत की। फिट इंडिया अभियान के तहत हर कॉलेज और विश्वविद्यालय को 15 दिवसीय फिटनेस प्लान भी तैयार करना होगा। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि, आज के दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में महान स्पोर्ट्सपर्सन मिले थे, आज देश उनको नमन कर रहा है। फिट इंडिया मूवमेंट के जरिए हेल्दी इंडिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है।
पीएम मोदी ने आगे में कहा कि, आज देश की जरूरत है कि फिट इंडिया को जन आंदोलन बनाया जाए। हमारी सरकार ने खेल जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। फिटनेस सिर्फ शब्द नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरूरी शर्त है।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi at the launch of #FitIndiaMovement at Indira Gandhi Stadium, on the occasion of #NationalSportsDay. pic.twitter.com/vOwXyuAsEc
— ANI (@ANI) August 29, 2019
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में जहां ये कार्यक्रम जोरों-शोरों से चल रहा है। फिल्मी सितारों से लेकर राजनीतिक दलों के नेता यहां मौजूद रहे। वहीं, पीएम मोदी ने जब कार्यक्रम में शिरकत की तो उनके सामने कई खेलों का प्रदर्शन हुआ, जिनमें कबड्डी, खो-खो समेत कई देसी खेल शामिल रहे।
