हरियाणा में बढ़ाई जाएंगी इंडस्ट्रियां, ताकि युवाओं को न हो नौकरी के लिए परेशानी – सीएम मनोहर लाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 28 अगस्त को सीएम मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा घाटा मोड़ गुरुग्राम पहुंची, जहां सीएम मनोहर लाल ने जनता को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 28 अगस्त को सीएम मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा घाटा मोड़ गुरुग्राम पहुंची, जहां सीएम मनोहर लाल ने जनता को संबधित करते हुए कहा कि गुरुग्राम रोजगार के मामले में सबसे आगे है। सीएम ने कहा कि हरियाणा में इंडस्ट्रियां अधिक बढ़ाई जाएंगी, ताकि युवाओं को नौकरी के लिए भटकना न पड़े।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरकारी नौकरियों का दायरा सिमित होता है और हरियाणा के युवाओं को नौकरियां हमने नहीं दी, बल्कि उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर नौकरी ली हैं। उन्होंने कहा कि युवा काम सीख कर निजी कंपनियों में काम कर सकते हैं, जबकि सरकारी नौकरी के लिए अधिक पढ़ाई और योग्यता की बहुत जरूरत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *