पाकिस्तान बढ़ रहा कंगाली की तरफ, भारत से एक बड़ा झटका खाने की हो रही तैयारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट किसी से छुपी नहीं है। पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट किसी से छुपी नहीं है। पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों से भी मुंह की खानी पड़ी है। अब यूएन और अमेरिका ने भी इसे भारत और पाक का द्वीपक्षीय मामला करार दिया है। वहीं अब पाकिस्तान बौखलाहट में आकर भारत के लिए अपना एयरस्पेस पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रहा है। ऐसा करके पाकिस्तान अपने पांव पर खुद कुल्हाड़ी मारने जैसा काम कर रहा है। ऐसा करने से  पाकिस्तान को दोहरा झटका लग सकता है।

दरअसल, पाकिस्तान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि ‘पाकिस्तान, भारत के लिए अपना एयरस्पेस पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रहा है।’ बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान ने ऐसे ही बौखलाहट में अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था, इसका भारी खामियाजा पाकिस्तान को उठाना पड़ा था। उस वक्त पाकिस्तान को एयरस्पेस बंद करने से करीब 688 करोड़ का भारी नुकसान झेलना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *