गुरुग्राम पहुंची सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा, भूतेश्वर मंदिर पर हुआ जोरदार स्वागत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल खट्टर की जन आशीरव्दा यात्रा आज सातवें दिन झज्जर के बादली सुरू होकर अब गुरुग्राम पहुंची। गुरुग्राम में सीएम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल खट्टर की जन आशीरव्दा यात्रा आज सातवें दिन झज्जर के बादली सुरू होकर अब गुरुग्राम पहुंची।

गुरुग्राम में सीएम मनोहर लाल का भूतेश्वर मंदिर पर जनता ने जोरदार स्वागत किया। वहीं, सीएम के स्वागत के लिए सदर बाजार में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी उमड़ पड़ा। सभी कार्यकर्ताओं में इस यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।

बता दें कि विधानसभा चुनावों से पहले सीएम मनोहर लाल प्रदेश की जनता से आशीर्वाद लेने के लिए निकले हैं, वे सभी विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता को संबोधित भी कर रहे हैं।

इस रैली में भाजपा के 75 पार के नारे पर भी जोर दिया जा रहा है। वहीं, सीएम की सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *