इनेलो को करारा झटका, अब इस नेता ने थामा जेजेपी का हाथ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:विधानसभा चुनावों के नजदीक आते- आते हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है, लगातार नेताओं का एक पार्टी छोड़कर दूसरी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:विधानसभा चुनावों के नजदीक आते- आते हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है, लगातार नेताओं का एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होना भी जारी है। हर दूसरे दिन किसी न किसी पार्टी को करारे झटके लग रहे हैं।

अब भिवानी के बवनीखेड़ा हलके से इनलो को बड़ा झटका लगा है, जहां एससी सैल के हलकाध्यक्ष संजय तिगड़ाना ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ इनेलो पार्टी छोड़कर जेजेपी का हाथ थाम लिया है। उन्होंनें जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जननायक जनता पार्टी ज्वाइन की है। बता दें कि संजय तिगड़ाना हलकाध्यक्ष के साथ- साथ वर्तमान में जिला पार्षद भी हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *