ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है | नशा पंजाब की जवानी को खत्म करता जा रहा है | एक बार फिर नशे के डंक ने संगरुर के नौजवान को अपना शिकार बनाया है | यहां हरिपुरा रोड पर किराए के मकान में रहने वाले 23 साल के नौजवान हैप्पी सिंह की नशे के कारण मौत हो गई |
मृतक युवक मजदूरी का काम करता था | मृतक के पिता का कहना है कि, उसका बेटा पिछले ढाई साल से नशे का आदि था, उनका बेटा कहां से किससे नशा लेकर आता है, इसका उन्हें कुछ नहीं पता |
Watch Video

