पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीवी सिंधु ने स्विट्जरलैंड में बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप-2019 के महिला एकल के मुकाबले के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीवी सिंधु ने स्विट्जरलैंड में बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप-2019 के महिला एकल के मुकाबले के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को मात देकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में सिंधू ने जापान की निजोमी ओकुहारा को महज 36 मिनट तक चले मुकाबले में 21-7,21-7 से मात देकर सिंधू भारतीय बैडमिंटन इतिहास की गोल्डन गर्ल बन गईं।

बता दें, सिंधु ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। सिंधु 2017 और 2018 में सिल्वर और 2013 व 2014 में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।

 sindhu
सिंधु की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि,सिंधु ने एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया है। मेडल जीतने पर सिंधू को बहुत सारी बधाई। जिस जुनून और समर्पण से उन्होंने बैडमिंटन खेला है, वह प्रेरणा देने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *