हुड्डा की गठित कमेटी है असंवैधानिक, अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को है इसका अधिकार- तंवर

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने हुड्डा की गठित की गई 36 सदस्य कमेटी को असंवैधानिक करार दिया है। अशोक…

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने हुड्डा की गठित की गई 36 सदस्य कमेटी को असंवैधानिक करार दिया है।

अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में पार्टी हाईकमान स्क्रीनिंग कमेटी, मनेफेस्टो कमेटी, कोऑर्डिनेशन कमेटी और अन्य प्रकार की कमेटियां पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी तैयार करेंगी। उन्होंने कहा कि मैंने तो सुना था कि हुड्डा 25 सदस्य कमेटी बना रहे हैं, लेकिन आज मीडिया के जरिए पता चला कि इसमें 36 लोग शामिल हैं, जिनका कोई औचित्त्य है।

दरअसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर रोहतक में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कमेटी के कोई मायने नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी के दबाव में नहीं आती, जिसको गलत फैमी है, वो अपनी दूर कर सकते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि कांग्रेस ने अंग्रेजों को भगा दिया था और अभी भी किसी के दबाव में आने वाली नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *