ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि आज पूरा देश संकट में है, खुद सरकार के मंत्री भी ये मान रहे हैं, केवल शाह और तानाशाह ही नहीं मान रहे। तंवर ने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा और लोकसभा चुनाव न लड़ता और पार्टी के लिए प्रचार करता, तो कांग्रेस 4-5 लोकसभा सीटें जरूर जीतती।
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर शनिवार को भिवानी के गांव चांग पहुंचे थे। विज संत आश्रम में अपने धर्म गुरु रामानंद की 7वीं बरसी पर आए थे। इस अवसर पर उन्होंने संतों से आशिर्वाद लिया और उपस्थित लोगों से धर्म, शांति और भाईचारे की राह पर चलने की अपील की।
वहीं कांग्रेस की फूट को नकारते हुए तंवर ने कहा कि कांग्रेस एक मेले के समान है, जिसमें छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं, लेकिन सभी नेता एक होकर सोनिया और राहूल गांधी को मजबूत करने का काम करेंगें। साथ ही इनेलो और जेजेपी के एक होने की चर्चाओं पर तंवर ने चुटकी ली और कहा कि जीरो प्लस जीरो और जीरो बटा जीरो जीरो ही होती है। उन्होंने कहा कि इनेलो और जेजेपी में मोह-माया व पैसे की जंग छिड़ी थी, जिसका नतीजा ऐसा ही होता है। साथ ही नसीहत दी कि ये दोनों पार्टी पहले समझती तो ये हाल नहीं होता।


