अरूण जेटली के निधन पर भावुक हुए PM मोदी, किया ये दुख भरा ट्वीट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अरूण जेटली का शनिवार को एम्स हॉस्पीटल में निधन हो गया। उनके निधन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अरूण जेटली का शनिवार को एम्स हॉस्पीटल में निधन हो गया। उनके निधन से बीजेपी में शोक की लहर व्याप्त है। वहीं पीएम मोदी ने भी अपना दुख व्यक्त करते हुए जेटली को अपना प्रिय मित्र बताया।

बता दें, पीएम मोदी इस समय यूएई में हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपना दुख व्यक्त किया है। लिखा है कि, अरुण जेटली जी के जाने से मैंने अपना एक मूल्यवान मित्र खो दिया, जिन्हें दशकों से जानने का मुझे सौभाग्य प्राप्त था।

पूर्व वित्त मंत्री जीवन से परिपूर्ण, प्रबुद्ध, हास्य-विनोद से भरपूर और करिश्माई शख्सियत थे। अपने ट्वीट में मोदी ने कहा कि जेटली को समाज का हर तबका पसंद करता था। एक बहुआयामी व्यक्तित्व वाले, संविधान, इतिहास, लोक नीति, शासन और प्रशासन के प्रखर ज्ञाता थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *