ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान में मीका सिंह के परफॉर्म करने पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एम्पलाई ने उन्हें बैन कर दिया था। लेकिन माफी मांगने के बाद बैन हटा दिया गया। वहीं बिग बॉस विनर और ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का रोल कर चुकीं शिल्पा शिंदे ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, मुझे पाकिस्तान में परफॉर्म करने से किसी का बाप भी नहीं रोक सकता।
#ShilpaShinde expresses her urge to all TV Artist to remain sorted.
No federation has right to impose ban on any artist from performing anywhere. pic.twitter.com/Eo5hwvipJo— Ashutosh Shinde (@ShindeAshutosh) August 21, 2019
दरअसल, शिल्पा ने सोशल मीड्या पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वे कहती दिखाई दे रही हैं कि,मुझे परफॉर्म करने से कोई नहीं रोक सकता। क्योंकि मैं एक आर्टिस्ट हूं और आर्टिस्ट को आप ऐसे बैन नहीं कर सकते। मुझे रोजी रोटी कमाने के लिए किसी मीडियम की जरूरत नहीं है। मैं रास्ते पर स्टेज बनाकर वहां परफॉर्म कर पैसे कमा सकती हूं। इन लोगों से मैं बिल्कुल नहीं डरती। किसी का बाप मुझे नहीं रोक सकता और न ही किसी को रोक सकता है।
आगे कहा है कि, अगर मेरी कंट्री यदि मुझे वीजा देती है और वहां की कंट्री मेरा वेलकम करती है तो मैं जरूर पाकिस्तान जाऊंगी और वहां परफॉर्म करूंगी। क्योंकि यह मेरा हक बनता है।

