ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टिक-टॉक पर लोगों को फनी वीडियोज बनाकर हंसाने वाले मिस्टर एंड मिसेंज संधू जहां लोगों को हंसाते हैं, वहीं ठगी भी करते हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, बलजिंदर कौर और उनके पति एकम संधू ने सेक्टर-70 में द प्रॉपर वे इमीग्रेशन के नाम से कंपनी चलाई थी। विदेशों में भेजने के बहाने ये दोनों लोगों से लाखों रूपए वसूलते थे और बाद में उन्हें ठेंगा दिखा देते थे। पुलिस को कई लोगों ने फ्रॉड की शिकायत की।
एकम संधू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और वे जमानत पर छूट गए हैं जबकि उनकी पत्नी बलविंदर को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरूवार को उसे मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


