ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां एक गर्भवती महिला के साथ कुछ दरिंदों ने गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता 5 महीने की गर्भवती है और छिछरौली के गांव की रहने वाली बताई जा रही है।
पीड़िता ने बताया कि बालकुंज में महिला के भाई को एडमिशन दिलवाने के नाम पर आरोपी उसे लेकर आए थे। जिसके बाद उन्होंने महिला की कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गैंगरेप किया ।
पुलिस ने बताया है कि यमुनानगर के सदर थाना क्षेत्र में एक खण्डर नुमा इमारत में आरोपियों ने इस घिनोनी वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


