मां के साथ सोई हुई साढ़े 3 साल की मासूम से किया था दुष्कर्म, अब पुलिस ने किया काबू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कई टीमों ने कड़ी मशक्त कर रेलवे स्टेशन के आस पास की दुकानों के 23 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी को काबू किया है। हरियाणा पुलिस पीड़ित बच्ची का खर्च उठाएगी।

बता दें कि बुधवार सुबह 4 बजे रेलवे रोड पर अपनी अपाहिज मां के साथ सो रही साढ़े तीन साल की बच्ची को हैवान उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रेलवे स्टेशन पर रोती मिली थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर बच्ची का मेडीकल करवाया गया। वहीं बच्ची की स्थिति देखते हुए उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। पानीपत पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुए शाम तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *