ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हलके का हाल में आज बात करेंगे बल्लभगढ़ विधानसभा की बल्लभगढ़ विधानसभा हरियाणा की सबसे पुरानी विधानसभाओं में एक है। जब पहली बार 1952 में देश में आम चुनाव हुए थे उस समय भी ये हलका अस्तित्व में था। हालांकि उस समय हरियाणा नहीं संयुक्त पंजाब का हलका हुआ करता था। 1957 के बाद इस विधानसभा का परिसीमन बदल गया लेकिन 1962 में फिर से इसका हलका बना दिया गया। हरियाणा के गठन के बाद अबतक हुए चुनाव में इस सीट पर सबसे ज्यादा बार कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई | सिर्फ दो बार ही बीजेपी इस सीट पर जीत पाई।
1996 में पहली बार यहां से बीजेपी के आनंद कुमार जीते थे। उसके बाद मोदी लहर में मूलचंद शर्मा 2014 में बीजेपी से विधायक बने। बल्लभगढ़ विधानसभा की जनता ने भारी मतों से जिताकर मूलचंद शर्मा को विधानसभा में भेजा। लोगों की उम्मीद थी की मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ का पूरा विकास करेंगे। अब पांच साल बीत चुके हैं। 2019 विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। ऐसे में सवाल ये कि पांच सालों में विधायक बने मूलचंद शर्मा ने यहां की जनता के लिए क्या किया। कितनी घोषणाएं पूरी हुई, कितनी समस्याएं दूर हुई | जनता की जुबानी सुनिये बल्लभगढ़ हलके का हाल |
Watch Video
https://youtu.be/cyFOCF5P3IM
