ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में पैसे लेकर नौकरी लगाने वाले एक नटवरलाल को गन्नौर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान मशहूर सांगी पंडित मांगे राम के बेटे राजेश शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी सोनीपत के पांची का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि राजेश शर्मा पर पहले से ही हरियाणा में 13 ठगी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी राजेश महिला मित्र को एचसीएस की सदस्य बताकर लोगों से ठगी करता था।
दरअसल, पूर्व सैनिक रामकुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। शिकायत में बताया था कि राजेश ने उनके बेटे को हरियाणा पुलिस में भर्ती करने की एवज में 24 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।


