27 अगस्त को हरियाणा आएंगे भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक हुई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव प्रभारियों की बैठक ली। इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक हुई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान बीजेपी प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि 27 अगस्त को जेपी नड्डा हरियणा आएंगे।

वहीं, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि धारा 370 हटाने का मुद्दा लोगों में लेकर जाएंगे और जनता के बीच चर्चा रहेगी। तो दूसरी ओर हुड्डा पर निशाना साधते हुए बराला ने कहा कि हुड्डा को अब क्यों याद आई कि कांग्रेस 370 से भटक गई है, कांग्रेस का पहले दिन से यही स्टैंड रहा है, हुड्डा ने ये आवाज हमेशा सुनी है, आज बीजेपी ने 370 हटाई तो हुड्डा साहब को लगता है कि इसका नुकसान हो सकता है।

बराला ने कहा कि हुड्डा में दम होता तो पहले हमसे सुर में सुर मिलाते। बराला ने कहा कि आज की मीटिंग हरियाणा में बीजेपी किस तरह से प्रचार करेगी उसको लेकर चर्चा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *