अवैध हथियार के साथ एक शख्स को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:फतेहाबाद में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक शख्स को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान मुकेश पुत्र रामप्रसाद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:फतेहाबाद में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक शख्स को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान मुकेश पुत्र रामप्रसाद पुत्र दरिया सिंह कसंवा वासी दैयड के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक नाजायज पिस्तौल 32 बौर बरामद हुआ है।

kullu weapon

पुलिस ने बताया कि एएसआई प्रदीप कुमार की टिम ने गश्त पड़ताल के दौरान भट्टू मोड से आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया और सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *