Delhi Flood: यमुना का बड़ा जल स्तर, खतरे के निशान से ऊपर यमुना, दिल्ली के लिए संकट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इस वक्त यमुना नदी उफान पर है | यमुना नदी से लगते हरियाणा के कई इलाके जलमग्न होने की कगार पर है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इस वक्त यमुना नदी उफान पर है | यमुना नदी से लगते हरियाणा के कई इलाके जलमग्न होने की कगार पर है। करीब 8 लाख 28 हजार क्यूसिक पानी हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा जा चुका है | जो कल तक दिल्ली पहुंचकर तबाही मचा सकता है | बाढ़ के हालात को देखते हुए हरियाणा से लेकर दिल्ली तक अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यमुना में कल अचानक आए पानी से यमुना उफान पर आ गई और 8 लाख 28 हजार 301 पानी यमुना में बहने लगा, जिससे यह पानी यमुना के साथ साथ लगते गांव में भी तबाही मचाता गया।

यमुनानगर के  दर्जन भर गांव इसकी चपेट में आ गए । ऐसे हालातो में पानी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे जिला प्रशासन की तरफ भी लोगों में रोष सामने आया |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *