ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। हालात ये हैं कि अब पानी ने लोगों के घरों की तरफ अपना रुख अख्तियार कर लिया है।
हथनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी तबाही का इशारा कर रहा है।
हथनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी से हरियाणा के तमाम जिलों के साथ राजधानी दिल्ली के यमुना तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।
अभी तक छोड़ा गया करीब दो लाख 57 हजार क्यूसिक पानी अगले 48 घंटों में दिल्ली में दस्तक देगा।
गौरतलब है कि पूरे उत्तर भारत में मौसम विभाग ने मुसलाधार बारिश को लेकर सतर्क किया था।
जिसके बाद इस मुसलाधार बारिश के कारण कई लोगों की मौत हो गई है।




