हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज, रैलियों का दौर शुरू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में चुनावी सरगर्मियां अब तेज हो चुकी हैं। वहीं जींद की धरती से बीजेपी ने आस्था रैली करके चुनावी शंखनाद कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में चुनावी सरगर्मियां अब तेज हो चुकी हैं। वहीं जींद की धरती से बीजेपी ने आस्था रैली करके चुनावी शंखनाद कर दिया है। लिहाजा अब एक एक करके हर दल चुनावी जमीन पर खुद को मजबूत करने के लिए उतरने लगा है। जहां कल रोहतक में हुड्डा महापरिवर्तन रैली करने जा रहे हैं तो वहीं कल से ही सीएम मनोहर लाल जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे।

Election

‘मिशन 75 प्लस’ के लिए सीएम कल कालका से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शिरकत करेंगे। यात्रा को लेकर सभी तरह की तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों के इस यात्रा में शामिल होने की बात कही जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *