ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- करनाल की पृथ्वी विहार कालोनी के लोगों ने आज सड़क पर उतरकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया | पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने मेरठ रोड पर जाम तक लगा दिया | दरअसल ये प्रदर्शन 23 साल के लापता युवक का शव मिलने के बाद किया गया |
जो कि 9 अगस्त से घर से लापता हो रखा था, लेकिन आज सुबह जैसे ही युवक का शव मिला तो पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर ये कहकर सवाल उठा दिए कि उनके बेटे की हत्या की गई है | लोगों ने अब जांच के लिए केस को सीआईए टीम के हवाले करने की मांग की है |
Watch Video
https://youtu.be/JyIPkhnHF4k
