ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- आज पूरा देश 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है | लालकिले की प्राचीर पर पीएम मोदी ने तिरंगा फहराया | पीएम ने लगातार छठी बार लालकिले से देश को संबोधित किया | लाल किले पर तिरंगा फहराने से पहले पीएम ने महात्मा गांधी की स्माधि स्थल राजघाट पर जाकर उन्हें नमन किया | लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने राष्ट्रवादी पैगाम भी दिया | पीएम ने कहा कि घाटी से धारा 370 और 35ए को हटाना सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार करने में एक कदम है |
वहीं तीन तलाक खत्म करने को लेकर कहा कि, इससे मुस्लिम बहनों को न्याय मिला है | हालांकि पीएम ने अपने संबोधन में जल संकट को लेकर हर घर जल मिशन का ऐलान किया | इसके अलावा पीएम ने देशहित में अपने सरकार की ओर से लिए गए फैसलों का भी जिक्र किया |
Watch Video
