ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 15 अगस्त हर भारतीय के लिए महत्व रखता है। इसका कारण यह है 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की 200 साल की गुलामी से आजाद हुआ था। आज देश में 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाया देश मनाया जा रहा है। देश में जश्न का माहौल है।
बच्चे से लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, भारत के अलावा ऐसे 4 देश और हैं जो अपनी आजादी का जश्न 15 अगस्त को मनाते हैं। भारत के साथ साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया, कांगो, बहरीन और लिकटेंस्टीन इन देशों को भी 15 अगस्त को आजादी मिली थी।

15 अगस्त 1945 को साउथ कोरिया ने जापान से आजादी हासिल की थी। साथ ही नॉर्थ कोरिया भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाता है। दोनों देश 15 अगस्त 1945 को जापान के कब्जे से मुक्त हुए थे। कॉन्गो 15 अगस्त 1960 को अफ्रीका का ये देश फ्रांस के चंगुल से आजाद हुआ था। लिकटेंस्टीन ने 15 अगस्त 1866 को जर्मनी से आजादी हासिल की थी। बहरीन ने 15 अगस्त 1971 को ब्रिटेन से आजादी हासिल की थी।

