ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर की जम्मू कालोनी में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक फौजी को पुलिसकर्मचारी ने थप्पड मार दिया | इसके बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी | बताया जा रहा है पुलिस को कुछ युवकों के जम्मू कालोनी में खुलेआम स्मेक का नशा करने की सूचना मिली थी, लेकिन जब पुलिस पहुंची तो वहाँ नशा करने स्मेक पीने वाले युवक तो नही थे पर एक छुटी पर आया हुआ फौजी अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था |
आरोप है कि पुलिस ने बिना कुछ पूछे वहाँ बैठे फौजी को थपड जड़ दिया। जिसके बाद पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ गुस्साए लोगों ने जम्मू कॉलोनी के बाहर हाईवे को जाम कर दिया। काफी देर बाद पुलिस और लोगों के बीच हंगामा चलता रहा, आखिरकार पुलिस कर्मचारी के फौजी से माफी मांगने के बाद गुस्साए लोग शांत हुए |
Watch Video
