ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:करनाल-कैथल रोड पर स्थित पश्चिमी यमुना नहर में एक अज्ञात युवकी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जिलके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया है कि मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक युवक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं हैं और न ही तन पर कपड़े, जिससे की उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और मृतक युवक की शिनाख्त में लग गई है।

