नशे में धुत पुलिसकर्मी ने फौजी को मारा थप्पड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:यमुनानगर की जम्मू कालोनी में एक नशे में धुत पुलिसकर्मी ने फौजी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वहां जमकर हंगामा भी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:यमुनानगर की जम्मू कालोनी में एक नशे में धुत पुलिसकर्मी ने फौजी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वहां जमकर हंगामा भी हुआ। फौजी सौरभ के परिवाजनों वालों और लोगों ने हाईवे भी जाम कर दिया। घटना देर रात 10 बजे की है।
बताया जा रहा है कि कालोनी के समुदायक भवन में कुछ लोग नशा कर रहे थे, जिसके बारे में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची, तो नशा करने वाले लोग भाग निकले, लेकिन पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद सौरभ नाम के युवक को थप्पड़ मार दिया। सौरभ ने बताया कि वो फौजी है। इसके बावजूद भी पुलिसकर्मियों ने उसकी बात नहीं सुनी और उसके साथ गाली गलौज की।
जिस फौजी सौरभ को पुलिसकर्मियों ने थप्पड़ मारा वो नजदीक के गांव तिगरा का रहने वाला है। इसकी सूचना गांव के लोगों को लगी, तो वो भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। फौजी ने बताया कि वो जम्मू कॉलोनी में अपने मामा के लड़के अजय के पास बाइक देने के लिए आया था। यहां से उन्हें शॉपिंग करने के लिए जाना था।
इस दौरान उसका फोन आ गया और वह बाहर बाइक पर बैठकर फोन पर बात कर रहा था। तभी एक पुलिसकर्मी आया और उन्हें थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। पुलिसकर्मी को अपना परिचय भी दिया। इसके बावजूद भी वह अभद्रता करता रहा। बाद में पुलिसकर्मी के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे से जाम खुलवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *