इस युवक ने बीजेपी महिला विधायक को कार्यक्रम के दौरान जड़ा थप्पड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिाया न्यूज:अंबाला में एक युवक ने बीजेपी महिला विधायक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद भीड़ ने उस शख्स को पकड़ा और पहले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिाया न्यूज:अंबाला में एक युवक ने बीजेपी महिला विधायक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद भीड़ ने उस शख्स को पकड़ा और पहले तो उसकी जमकर पिटाई की गई, फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि मुलाना विधायक संतोष चौहान अंबाला के गांव सहदेहड़ी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थी, जहां वे लोगों की समस्याएं सुन ही रही थी कि अचानक एक युवक भीड़ से निकला और बोला कि आज तुझे मार दूंगा और युवक ने महिला विधायक को थप्पड़ मार दिया।

इस घटना के बाद लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने बताया है कि आरोपी की पहचान 25 वर्षीय तलविंदर के रूप में हुई है। जिसके बाद युवक के पिता ने कहा है कि बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *