सोते हुए महिला की बेरहमी से हत्या, जला कर शव को मिट्टी में दबाया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पलवल के गांव अल्लीका में घर में सो रही एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसके बाद आरोपी ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पलवल के गांव अल्लीका में घर में सो रही एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसके बाद आरोपी ने बड़े ही शातिराना अंदाज में पहले तो शव को जलाया और फिर उसे घर के पीछे बने एक सरकारी स्कूल में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।

महिला का मिट्टी से बाहर हाथ नजर आने पर पड़ोसियों ने इस बात की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को मिट्टी से बाहर निकला गया।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक महिला बिसनदेवी के शव के गले में फांसी का फंदा पाया गया और उसके शव को जलाकर मिट्टी में दबा दिया गया। पुलिस ने जब शव को बाहर निकाला, तो ये सारे खुलासे हुए। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *