ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टोहाना के राजनगर में देर रात एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि गोपी और अजय पहले से ही दोस्त थे। किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके चलते अजय ने गोपी की हत्या कर दी। आरोपी अजय ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया, जब गोपी अपने भाई के साथ राशन का सामान लेने बाजार जा रहा था।
आरोपी अजय ने गोपी पर चाकू से वार किया, गोपी घायल हो गया और गली में ही गिर पड़ा। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


