ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत ने जम्मू कश्मीर पर धारा 370 हटाने के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है | जिसके बाद जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तान की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है | सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने LOC पर भारी तोपों और अग्रिम एयरबेस पर फाइटर प्लेन की तैनाती की गई है |
पाकिस्तान आतंकियों को भारत में दहशत फैलाने के लिए उकसा रहा है | जिसके बाद भारतीय सेना ने भी बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है और सर्च ओप्रेशन अभियान चलाया जा रहा है |
धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने अपने सारे व्यापारिक रिश्ते समझौता एक्सप्रेस और बाघा बॉर्डर होकर जाने वाली दिल्ली-लाहौर बस सेवा पर भी रोक लगा दी है |
आपको ये भी बता दे कि पाकिस्तान कि नापाक हरकत का खुलासा भारतीय इंटेलीजेंस एजेंसियों को फोन इंटरसेप्ट के जरिए पता चला है कि घाटी में पाकिस्तानी आर्मी सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर रही है | भारतीय इंटेलीजेंस एजेंसियों के मुताबिक कई जगहों पर सेटेलाइट फोन होने के सबूत मिले हैं |




