ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: अपनी क्यूटनैस और सुरीली आवाज से सुर्खियों में रहने वाली नेहा कक्कड़ अब अपने नए रिलेशनशिप को लेकर इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा काफी टूट चुकी थी। हालांकि नेहा की जिंदगी में ब्रेकअप के बाद अब खुशियां आ चुकी हैं।

नेहा का नाम इन दिनों ‘इंडियन आइडल-10’ के कंटेस्टेंट विभोर पराशर से जोड़ा जा रहा है। उनके रिलेशनशिप की खबरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हालांकि शो के बाद भी नेहा और विभोर ने साथ काम किया। नेहा और विभोर अपने सोशल मीडिया अकांउट पर अकसर ऐसी पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिसमें वे दोनों साथ होते हैं।
हालांकि, विभोर ने एक इंटरव्यू के दौरान नेहा के साथ रिलेशनशिप को लेकर फैल रही अफवाहों पर मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि, मैं अगर विभोर पराशर हूं तो उनकी वजह से हूं। उनकी इज्जत करता हूं। इसलिए मैं इन अफवाहों पर बोलना भी पसंद नहीं करता। मेरा दिमाग खराब होता है ऐसी बातों को सुनकर।

