रक्षाबंधन पर मनोहर सरकार ने दिया ये उपहार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:राखी के त्यौहार पर हरियाणा सरकार ने सभी महिलाओं को उपहार देते हुए उनके लिए रोडवेज बसों की सुविधाएं मुफ्त की हैं।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:राखी के त्यौहार पर हरियाणा सरकार ने सभी महिलाओं को उपहार देते हुए उनके लिए रोडवेज बसों की सुविधाएं मुफ्त की हैं। हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में सभी महिलाएं और 15 साल के बच्चे राखी पर मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे।

सीएम मनहर लाल खट्टर ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हरियाणा रोडवेज की बसों की मुफ्त सुविधाएं 14 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएंगी और 15 अगस्त रात 12 बजे तक चलेंगी।

बता दें कि ये सुविधा हरियाणा में किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक के लिए होंगी, जिसमें दिल्ली और चंडीगढ़ भी सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *