ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली स्थित लाल किले पर 15 अगस्त को आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। इसी कड़ी में सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी अफगानिस्तान के पासपोर्ट पर दिल्ली में दाखिल हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि, आतंकी हमले के लिए सीवर, गड्ढे और अन्य रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आतंकी IED, सरकारी गाड़ी और वर्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। एजेंसियों ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI- लखनऊ, दिल्ली और गाजियाबाद में आतंकी हमले करा सकती है।

