ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:करनाल के घरौंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा करनाल हाईव-44 पर हुआ।
बताया जा रहा है कि हाईवे पर एक ट्रक खड़ा हुआ था कि तभी एक तेज गति से आ रही गाड़ी अचानक ट्रक से टकरा गई, जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
वहीं, इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच करने में भी जुटी हुई है।


