धनखड़ खुद हृदय परिवर्तन करके कांग्रेस में शामिले होने वाले हैं- गीता भुक्कल

ऑनलाइन डेसक लिविंग इंडिया न्यूज:कृषि मंत्री ओपी धनखड़ हुड्डा समर्थकों के निशाने पर आ गए हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को हृदय परिवर्तन करके अशोक तंवर…

ऑनलाइन डेसक लिविंग इंडिया न्यूज:कृषि मंत्री ओपी धनखड़ हुड्डा समर्थकों के निशाने पर आ गए हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को हृदय परिवर्तन करके अशोक तंवर को अध्यक्ष मानने की धनखड़ की सलाह पर पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने पलट वार किया है।

गीता भुक्कल ने कहा है कि इस प्रकार के बयान देखकर लगता है कि धनखड़ खुद हृदय परिवर्तन करके कांग्रेस में शामिले होने वाले हैं। पहले भी उन्होंने हरियाणा के कुंवारों के लिए बिहार से ब्याह कराने को लेकर बयान दिया था। उसी परिपाटी पर अब प्रदेश सरकार के मुखिया मनोहर लाल खट्टर आ गए हैं।

भुक्कल ने कहा कि इतिहास बताता है कि आरएसएस ने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। मुख्यमंत्री और उनके मंत्री इसी आरएसएस से ग्रसित होकर इस प्रकार के बयान दे रहे है। पहले सरकार के एक कैबिनेट मंत्री ने मर्यादाएं लांघ कर कुंवारों की शादी बिहार से कराने की बात कही थी और अब सीएम साहब कश्मीर की लड़कियों को एक तरह से वस्तुएं समझ कर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की बयानबाजी सीएम और उनके मंत्री कर रहे हैं, इससे साफ होता है कि भाजपा का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा भी केवल ढोंंग और दिखावा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *