पत्नी और ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:गन्नौर के गांव राजलूगढ़ी में एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब 45 वर्षीय…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:गन्नौर के गांव राजलूगढ़ी में एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब 45 वर्षीय सतबीर का शव देखा, तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया ।
suicide
मृतक की मां ने पुलिस को शिकायत देकर सतबीर की पत्नी, उसके परिजनों और उसके साथी के खिलाफ अत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। शिकायत में मृतक सतबीर की मां ने बताया कि उसके बेटे सतबीर की शादी 6 साल पहले रजनी के साथ हुई थी। आरोप है कि मृतक सतबीर की पत्नी रजनी के पड़ोस में रहने वाले सोनू से अवैध संबंध चल रहे थे।
SUICIDE
उन्होंने रजनी के बारे में उसकी मां संतोष और भाई मनोज को बताया, तो रजनी और पिंकी के कहने पर उन्होंने सतबीर के साथ मारपीट की। आरोप है कि सोनू भी उसके बेटे सतबीर के साथ मारपीट करता था। सतबीर की पत्नी रजनी ने दहेज मांगने का झूठा आरोप लगा कर पुलिस को शिकायत भी दे रखी थी। इन सभी कारणों की वजह से सतबीर काफी परेशान रहता था। जिस कारण बेटे सतबीर ने सुसाइड कर लिया है।
suicide
मृतक की मां ने बताया कि वो किसी काम से घर से बार गई हुई थी और उसका बेटा सतबीर घर में ही मौजूद था। उन्होंने बताया कि जब वो घर में वापिस लौटी, तो घर अंदर से बंद था, वो पड़ोसी के घर से अपने घर घुसी तो बेटे सतबीर का शव फांसी के फंदे पर लटा हुआ पाया।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मृतक की मां की शिकायत पर पत्नी रजनी, सास संतोष, साले मनोज, पिंकी और रजनी के दोस्त सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *