ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो जमकर वायरल हुआ।पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्टेशन पर काम करने वाली महिला ने लता मंगेश्कर का ‘एक प्यार का नगमा है गाना’ इतनी सुरीली अवाज में गाया कि, सोशल मीडिया उनका दिवाना हो गया।
रानू मंडल नाम की महिला की एक वायरल वीडियो ने जिंदगी बदल दी। यह वीडियो वायरल होने के बाद रानू को लगातार गाना गाने के ऑफर मिल रहे हैं। उन्हें अपनी खुद की म्यूजिक अलबम रिकॉर्ड करने का भी ऑफर मिला है।
इंटरनेट पर अपनी सुरीली आवाज से तबाही मचाने वाली रानू मंडल का मेकओवर भी कराया गया। रानू को गाना गाने का ऑफर देने वाले आयोजकों ने उनका मेकओवर कराया है। रानू को एक रियलिटी शो में भी इनवाइट किया गया है। उनके मुंबई आने-जाने का सारा खर्च शो मेकर्स उठाएंगे।
देखें वीडियो..
https://www.facebook.com/krishaanDasZubu/videos/1262366750604317/?t=9


