ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो महिला प्रकोष्ठ में जिला संयोजकों की नियुक्तिया की गई हैं। इनेलो सुप्रीमों ओपी चौटाला के निर्देशों पर प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया ने ये नियुक्तियां की हैं। इस प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक सुमित्रा देवी हैं।
पार्टी में कृष्णा फोगाट को जिला सिरसा, सुमन सिवाच को फतेहाबाद, ललीता टांक को हिसार, संतरो जागलान को जींद, रिम्पल रानी एमसी चीका को कैथल, शशी केसरी को अम्बाला, सीमा चौधरी को पंचकुला, रिटा मेहता को यमुनानगर, सुरजीत कौर को कुरुक्षेत्र, राधा राणा को करनाल, पे्रमलता को पानीपत, संतोष कादियान को सोनीपत, नीलम ढिल्लों को झज्जर, इन्दू परमार को भिवानी, कांता श्योराण को दादरी, सुदेश ढिल्लों को महेंद्रगढ़, कमला शर्मा को रेवाड़ी, शशी धारीवाल को गुरुग्राम, अनीता भारद्वाज को पलवल, कुमारी जगजीत कौर पन्नु को फरीदाबाद और सरोज को जिला मेवात की प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

