ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल आर्टिकल 370 को लेकर दिए भाषण से पीएम मोदी को प्रभावित कर दिया। मोदी इस कदर उनके भाषण से खुश हुए कि उन्होंने सांसद के भाषण का वीडियो अपने ट्वीटर अकांउट पर शेयर कर दिया। सेरिंग से जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते हैं..

नामग्याल लद्दाख से भाजपा के सांसद हैं। वे 34 साल के हैं। सेरिंग भौगोलिक दृष्टि से सबसे बड़े लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। नामग्याल साल 2019 में हुए आम चुनाव में पहली बार चुनकर संसद में पहुंचे हैं।
V
वर्तमान सांसद सेरिंग वर्ष 2015 से 2019 तक लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल लेह में सदस्य रहे हैं। साल 2018 से 2019 तक इसी काउंसिल में चेयरपर्सन का पद संभाल चुके हैं। मई 2019 में हुए आम चुनाव में लोकसभा के लिए चुने गए हैं। सेरिंग ने डॉ. सोनम वांगमो से शादी की है। भाजपा सांसद सेरिंग ने जम्मू विश्वविद्यालय से कला संकाय में उपाधि ली है। सांसद सेरिंग कविताएं लिखने का भी शौक रखते हैं। उनकी लिखी कविताओं का एक संग्रह साल 2013 में प्रकाशित हो चुका है।
