ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में बेरोजगारी को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने युवाओं के हित में ये पहल की है, जिसके चलते प्रदेश के सभी युवा बेरोजगार मुक्त होंगे। सरकार ने युवाओं को नौकरी देने वाली इंडस्ट्री को 3 साल तक तीन हजार रुपये प्रति कर्मी प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।
हरियणा सरकार ने ये फैसला इसलिए लिया है, ताकि सरकारी नौकरियों के साथ-साथ प्रदेश के युवाओं के लिए प्राइवेट नौकरी के भी अवसर बढ़ जाएं।
बता दें हरियाणा में लगभग 1.20 लाख सूक्ष्म और लघु उद्योग है, जबकि बड़े और मध्यम उद्योगों की संख्या करीबन 2,415 है। वहीं, सरकरा का कहना है कि हरियणा में स्थित कोई भी इंडस्ट्री अब पहले प्रदेश के ही युवाओं को नौकरी दें, ताकि हरियाणा के युवाओं को नौकरी की तलाश में बाहर दूसरे राज्यों में जाकर दर-दर की ठोकर न खानी पड़े।


