PM मोदी का भाषण सुनने के बाद जम्मू कश्मीर के लोगों ने दी ये प्रतिक्रियाएं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कश्मीर में लोगों ने पीएम मोदी का भाषण सुनने के लिए दिनभर  से बेचैन थे। लोग एक दूसरे के साथ चर्चाएं कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कश्मीर में लोगों ने पीएम मोदी का भाषण सुनने के लिए दिनभर  से बेचैन थे। लोग एक दूसरे के साथ चर्चाएं कर रहे थे कि, आखिर पीएम मोदी क्या घोषणा करेंगे। लोग अपने टीवी रेडियो के सामने पूरा दिन बेचैनी से खड़े थे। आखिरकार जब वो समय आया जब मोदी का भाषण शुरू हुआ लोगों मन लगाकर भाषण सुना और उसके बाद अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

modii

लोगों ने कहा कि, हमने रेडिया पर पूरा भाषण सुना। अब जाकर बड़ी राहत मिली है। पीएम ने ऐसी कोई बात नहीं की जिससे हमारा अहित हो। हम तो हिंदोस्तानी हैं, इसमें न हमें संदेह है और न किसी दूसरे को होना चाहिए। यहां हम सभी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि हमारी सभ्यता और संस्कृति को बचाए रखने के लिए सरकार क्या कर रही है, यह उन्होंने नहीं बताया। आम कश्मीरी तो पहले भी कोई विशेषाधिकार नहीं चाहता था और न अब। अगर वह इसका भी उल्लेख करते तो बेहतर होता। अधिकतर लोगों ने कहा कि पीएम का संदेश सुनकर विश्वास हुआ कि जो हो रहा है उसी में हमारी भलाई है।

pm

बता दें, जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोगों के मन में भय है कि, अब रोजगार, शिक्षा, व्यापार और स्थानीय सियासत पर अन्य राज्यों के लोग कब्जा कर लेंगे। वह अल्पसंख्यक हो जाएंगे, उनकी पहचान मिट जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *