ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बड़ा मामला सामने आया है, जिससे पाकिस्तान में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। पाकिस्तान की राजधानी में भारत समर्थक नारे वाले बैनर पुलिस को मिले हैं। बैनरों पर शिवसेना नेता संजय राउत के संदेश लिखे हुए थे। बैनर के शीर्ष पर लिखा था- महाभारत एक कदम आगे।

उससे आगे लिखा था, बैनरों पर लिखा था, आज जम्मू-कश्मीर लिया है, कल बलूचिस्तान, पीओके लेंगे। मुझे विश्वास है कि देश के प्रधानमंत्री अखंड हिन्दुस्तान का सपना पूरा करेंगे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक और जहां पाकिस्तान जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद बौखलाया हुआ है, वहीं ये बैनर मिलने के बाद एक बार पाकिस्तान के पसीने छूट गए है।
