हरियाणा में भी अब अपराध पर सख्त कानून, महाराष्ट्र के मकोका की तरह लगेगा हकोका

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बढ़ते अपराध को देखकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। संगठित अपराध से निपटने के लिए ‘हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम’…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बढ़ते अपराध को देखकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। संगठित अपराध से निपटने के लिए ‘हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम’ बिल विधानसभा में पास हो गया है। इस बिल को विधानसभा की मंजूरी मिली है। सीएम मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि महाराष्ट्र के मकोका की तरफ हरियाणा में अब हकोका कानून बनेगा। जिसे राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जाएगा।

बता दें इस कानून में संगठित अपराध में किसी की मौत होने पर आरोपित को उमक्रद से लेकर फांसी जैसी सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना है। इसके साथ ही आरोपित को जमानत का प्रवाधान नहीं है। ये सख्त कानून महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली में ही लागू है।

दरअसल, चार साल से अधर पर लटके हकोका को सरकार ने विधानसभा के मॉनसून सत्र के अंतिम दिन पर पारित किया है। वहीं, राज्यपाल की मुहर के बाद लागू होने वाले नए कानून के तहत पांच साल से अधिक सजा के मामले में न्यूनतम जुर्माना पांच लाख रुपये रखा गया है। संगठित अपराध के दोषियों की मदद करने वाले व्यक्ति पर भी समान धाराएं लागू होंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *