ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शोपियां में स्थानीय लोगों के साथ लंच किया। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद एनएसए अजीत डोभाल घाटी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने गए हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से काफी बातचीत भी की। अजीत डोभाल ने लोगो से कहा कि आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।
#WATCH Jammu and Kashmir: National Security Advisor Ajit Doval interacts with locals in Shopian, has lunch with them. pic.twitter.com/zPBNW1ZX9k
— ANI (@ANI) August 7, 2019
इसके बाद अजीत डोभाल ने पुलिसकर्मि.ों से मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल भी पूछे। अजीत डोभाल सोमवार को घाटी पहुंचे। एनएसए ने मंगलवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से राजभवन में मिलकर आंतरिक और बाह्य सुरक्षा स्थिति की समीक्षा भी की।
