ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद जहां देश में खुशी की लहर फैल गई है। वहीं पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से गिलगिट बाल्टिस्ता के लोग भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने भारतीय संविधान में अपना प्रतिनिधित्व मांगा है। ऐसे में पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें गिलगिट के लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे एक जन नेता सेंगे एच सेरिंग ने गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि, वे भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं और उन्हें भी भारतीय संविधान में प्रतिनिधित्व दिया है।
#WATCH Senge H. Sering, Gilgit-Baltistan activist: Home Minister Amit Shah has said that PoJK is an integral part of J&K. We believe Gilgit-Baltistan is an integral part of J&K. We are extension of Ladakh & we ask for our rights in constitutional framework of India pic.twitter.com/jIWwRdNB0q
— ANI (@ANI) August 6, 2019
सेंगे एच सेरिंग का कहना है कि, ‘गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीओके जम्मू-कश्मीर का अभिन्न हिस्सा है और हम मानते हैं कि गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का अभिन्न हिस्सा है। हम लद्दाख का विस्तार हैं और हम भारतीय संघ और संविधान के तहत अपने लिए अधिकार की मांग करते हैं।
सेरिंग ने कहा, ‘वहां की विधायी इकाई में हम अपना प्रतिनिधित्व मांगते हैं। जो केंद्र शासित प्रदेश बने हैं वहां के रिजर्व सीटों पर गिलगित-बाल्टिस्तान के लिए सीटें होनी चाहिए। हम समझते हैं कि राज्यसभा और लोकसभा में हमारा प्रतिनिधित्व होना चाहिए। हम अभिन्न हिस्सा हैं।’

